थाईलैंड और म्यांमार में दिखेगा मानभूम शैली के छऊ नृत्य का जलवा

चांडिल, 31 जुलाई : मानभूम शैली का छऊ नृत्य देश के विभिन्न भागों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना जलवा बिखेर रहा है। इसी क्रम में थाईलैंड और म्यांमार में झारखंड की परंपरागत मानभूम शैली का छऊ नृत्य की धूम मचने वाली है। मानभूम शैली के छऊ नृत्य कलाकारों का एक दल गुरुवार को दोनों देशों का दौरा के लिए रवाना हुआ। कलाकारों का दल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 1 से 6 अगस्त तक आयोजित इंटरनेशनल मास्क कार्निवल 2025 में छऊ नृत्य का परचम लहरेगा।
इसके लिए अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह नटराज कला केंद्र चोगा सरायकेला-खरसावां झारखंड के सचिव के नेतृत्व में 9 सदस्यीय छऊ नृत्य कलाकार दल बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रांची से कोलकाता के लिए रवाना हुए। गुरुवार की रात को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता से कलाकारों का दल बैंकॉक के लिए रवाना होगी। बैंकॉक में आयोजित इंटरनेशनल मास्क कार्निवल के कार्यक्रम के बाद 7 से 10 अगस्त तक लोई में आयोजित एशियन डे कार्यक्रम में भी अपना प्रस्तुति देंगे और 11 से 13 अगस्त 2025 तक म्यांमार में भी अपना छऊ नृत्य की प्रस्तुति करने के बाद 15 अगस्त को भारत वापस आएगी। प्रभात कुमार महतो अपने दल के साथ इसके पहले भी ताइवान भूटान आदि देशों में अपना प्रस्तुति दे चुके हैं। भारत जापान शिखर वार्ता, टाटा IPL, जी 20 सम्मेलन, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, भारतीय अंतराष्ट्रीय व्यापार मेला, एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता, नेशनल गेम आदि में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। दल में प्रभात कुमार महतो, सुचांद महतो, जगदीश चंद्र महतो, जयराम महतो, सीताराम महतो, अजीत कुमार महतो गणेश चंद्र महतो, मंटू महतो एवं जटल कालिंदी शामिल है।


