पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रहा फ्री हवा, शौचालयों में गंदगी, राहगीरों में नाराजगी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रहा फ्री हवा, शौचालयों में गंदगी, राहगीरों में नाराजगी

चांडिल, 04 दिसंबर : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को फ्री हवा की सुविधा नहीं मिल रही है। तेल कंपनियों के नियम के अनुसार प्रत्येक पंप पर हवा निःशुल्क उपलब्ध कराना अनिवार्य है, लेकिन अधिकांश पंपों पर मशीनें खराब बताकर बंद रखी जा रही हैं या कर्मचारी हवा भरने में रूचि नहीं दिखाते हैं, जिससे वाहन चालकों में गहरा आक्रोश है।

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में दो – दो राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिससे होकर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। यात्री और निजी वाहनों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं, जिन्हें शौचालय की आवश्यकता पड़ती है। वही वाहनों पर पेट्रोल, डीजल या सीएनजी भरवाने के बाद अमूमन चालक अपने टायरों का प्रेशर चेक करवाते हैं। पेट्रोल डीजल या सीएनजी भरने के बाद अमूमन पंप कर्मी प्रेशर मशीन खराब रहने के बाद कहते हैं।

फ्री हवा के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर मौजूद शौचालयों की बदहाल स्थिति भी बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। वाहन चालक और राहगीरों का कहना है कि कई पंपों पर शौचालयों में गंदगी, बदबू, पानी की कमी और टूटे फर्श जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में महिला व बुजुर्ग यात्रियों को असुविधा होती है।

इसके अलावा हैंड वॉश की सुविधा का लगभग अभाव है। अधिकांश पंपों पर हाथ धोने के लिए पानी की उचित व्यवस्था नहीं रहती और न ही साबुन या हैंडवॉश उपलब्ध कराया जाता है। यात्रा के दौरान खाने-पीने वाले लोगों के लिए यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन रही है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और तेल कंपनियों से पंपों की नियमित जांच करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब पेट्रोल-डीजल के दामों पर कड़ी निगरानी रहती है, तो बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी पंपों पर सख्ती आवश्यक है।

Share This Article