नीमडीह में 10 से 26 नवंबर तक चलेगा लेप्रोसी अभियान

नीमडीह, 15 अक्टूबर : सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में 10 से 26 नवंबर तक लेप्रोसी संबंधित विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे संबंधित विशेष बैठक बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में हुई। बैठक में बीपीएम समेत स्वास्थ विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
अभियान के दौरान प्रत्येक स्वास्थ्य सहिया द्वारा अपने क्षेत्र में घर घर जा कर कुष्ठ के संदिग्ध मरीज की पहचान की जाएगी एवं उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में भेजा जाएगा। सभी का समय पर जांच एवं इलाज अत्यंत आवश्यक है।
अभियान में सभी आंगनवाड़ी सेविका और सभी विद्यालय से नामित शिक्षकों को भी सम्मिलित किया जाएगा ताकि कोई भी इस जांच से वंचित न रहे।



