घाटशिला उपचुनाव को लेकर यहां बन रही कांग्रेस की रणनीति

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

घाटशिला उपचुनाव को लेकर यहां बन रही कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस के वरीय नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष कर रहे हैं गुफ्तगू

चांडिल, 15 अक्टूबर : घाटशिला उपचुनाव को लेकर कांग्रेस अपने स्तर से तैयारी में जुट गया है। इस सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। घाटशिला उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक घाटशिला ही नहीं बल्कि पूर्वी सिंहभूम जिला के बाहर सरायकेला खरसावां जिला क्षेत्र के चांडिल में हुई। चांडिल डैम आईबी में बनाए गए रिसोर्ट में हुई बैठक में सिर्फ पूर्वी सिंहभूम जिला के कांग्रेसी ही शामिल हुए।

कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी

बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला के कांग्रेसियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद गठबंधन के विधायक सहयोगी दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं देते हैं। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की एक समन्वय समिति बनाया जाएगा जो गठबंधन दलों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने का काम करेगा। यह समन्वय समिति चुनाव के बाद भी कार्यरत रहेंगे। बैठक में पूर्वी सिनेमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह की उपस्थित थे

Share This Article