मंत्री संजय सेठ के प्रयास से मिला बड़ा राहत : मात्र तीन दिन में शुरू हुआ चिलगु पुल निर्माण कार्य

चांडिल, 11 अक्टूबर : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चांडिलवासियों को राहत मिली है। टाटा–रांची एनएच-33 मार्ग पर चांडिल थाना क्षेत्र स्थित चिलगु पुल, जो बीते एक वर्ष से जर्जर अवस्था में था, अब पुनर्निर्माण की राह पर है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ के हस्तक्षेप के बाद केवल तीन दिन में ही पुल निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है।




