खलिहान में लगी भीषण आग, सालभर की मेहनत पल भर में स्वाहा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

खलिहान में लगी भीषण आग, सालभर की मेहनत पल भर में स्वाहा

ईचागढ़, 22 दिसंबर : ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत धुंधाडीह गांव के खलिहान में रविवार की रात अचानक आग लग गई। खलिहान में आग लगने से किस को भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर किसान तापस दत्ता के खलिहान में रखा धान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तापस दत्ता ने कुछ दिन पहले ही खेतों से धान की फसल कटवाकर अपने खलिहान में सुरक्षित रखी थी। रविवार की रात अचानक खलिहान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे काबू में नहीं किया जा सका।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक खलिहान में रखा सारा अनाज जलकर नष्ट हो चुका था। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक क्षति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

धान की पूरी फसल जल जाने से किसान तापस दत्ता की सालभर की मेहनत और कमाई पल भर में राख हो गई। इस घटना से उनका परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा एवं सहायता देने की मांग की है।

Share This Article