मनोज महतो बने सांसद प्रतिनिधि, जताया आभार
चांडिल, 22 मई : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करने के साथ ही इस मामले पर चल रही चर्चा अब समाप्त हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा सरायकेला खरसावां के निवर्तमान जिला मंत्री मनोज कुमार महतो को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा ईचागढ विधानसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
प्रतिनिधि नियुक्त करने पर चांडिल प्रखंड के खूंचीडीह निवासी मनोज कुमार महतो ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का धन्यवाद और आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है वह ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अब प्रखंड स्तर पर सांसद प्रतिनिधि नियुक्त कनने की मांग की है। ताकि लोगाें के सारे काम आसानी से निष्पादन किया जा सके।