सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस की बड़ी सफलता : 72 घंटे में कपाली गोलीकांड का पर्दाफाश, दो अपराधी गिरफ्तार – पिस्टल व जिंदा गोली बरामद

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस की बड़ी सफलता : 72 घंटे में कपाली गोलीकांड का पर्दाफाश, दो अपराधी गिरफ्तार – पिस्टल व जिंदा गोली बरामद

चांडिल, 10 सितंबर : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने कपाली ओपी क्षेत्र में हुए गोलीकांड का खुलासा करते हुए 72 घंटे के भीतर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मामला 6 सितंबर की रात का है, जब कपाली ओपी अंतर्गत वार्ड संख्या-21, हैदर फैक्ट्री के पास अपराधियों ने गरीब कॉलोनी, थाना- आजाद नगर निवासी मो. जैद खान उर्फ प्रिंस बच्चा को जान मारने की नीयत से गोली मार दी थी। घटना में जैद गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में कपाली ओपी थाना 7 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 72 घंटे के भीतर अंसारनगर, डैमडूबी निवासी दो अपराधियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी में इरफान कपाली ओपी क्षेत्र के अंसार नगर – डैम डूबी निवासी राशिद उर्फ चॉद तथा मो. शाहीद आफरीदी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 7.65 एमएम का एक लोडेड पिस्टल, 7.65 एमएम के चार जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि इन आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी है। इरफान राशिद उर्फ चॉद के ऊपर कपाली ओपी थाना कांड संख्या- 26/2024 के तहत धारा- 323/324/341/427/147/148/149/504 भादवि, कांड संख्या- 92/2024 के तहत धारा- 323/307/341/326/34 भादवि दर्ज है। जबकि, मो. शाहीद आफरीदी के ऊपर कपाली ओपी थाना कांड संख्या- 92/2024 के तहत धारा-323/307/341/326/34 भादवि दर्ज है।

पुलिस को मिली इस सफलता में छापामारी दल

कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल अरविंद बिनहा, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. रंजीत कुमार सिंह, पु.अ.नि. हसनैन अंसारी, बिपुल कुमार तिवारी, दस्तगीर आलम तथा तकनीकी शाखा कर्मी, सरायकेला-खरसावां शामिल रहे।

Share This Article