CEIR पोर्टल से बरामद हुए चार गुम मोबाइल, चांडिल पुलिस ने मालिकों को लौटाए

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

CEIR पोर्टल से बरामद हुए चार गुम मोबाइल, चांडिल पुलिस ने मालिकों को लौटाए

चांडिल, 24 जुलाई : सरायकेला-खरसावां पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत चांडिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए चार मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।

सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चांडिल थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किए गए चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सरायकेला-खरसावां पुलिस और चांडिल थाना की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में इसकी सूचना दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता से मोबाइल को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।

Share This Article