बाड़ेदा में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बाड़ेदा में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

नीमडीह, 17 दिसंबर : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार नीमडीह प्रखंड के बाड़ेदा ग्राम में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को लोक अदालत, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा महिला, बालक एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अधिवक्ता करमू स्वांसी ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति केवल जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित न रहे। वहीं पीएलवी शुभंकर महतो ने निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच कानूनी पुस्तिकाओं एवं जागरूकता पर्चियों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में स्नेहलता महतो, अम्बुज गोप, सुकरंजन कुमार, साधन महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article