मार्च में आयोजित होगा कोल्हान ब्ह: रूमुल 2026, बैठक में बनी रूपरेखा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

मार्च में आयोजित होगा कोल्हान ब्ह: रूमुल 2026, बैठक में बनी रूपरेखा

चाईबासा, 18 जनवरी : चाईबासा के खूंटकट्टी मैदान, ताम्बो में कोल्हान ब्ह: रूमुल–2026 के आयोजन को लेकर रविवार को आयोजन समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी मार्च माह में प्रस्तावित कोल्हान ब्ह: रूमुल को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि निर्धारण, स्थल व्यवस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रचार-प्रसार जैसे अहम बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई।

समिति सदस्यों ने एकमत से कहा कि कोल्हान ब्ह: रूमुल आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, एकता और परंपराओं का प्रतीक है, इसलिए इसके आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में विभिन्न उप समितियों के गठन पर भी विचार किया गया, ताकि आयोजन से जुड़ी प्रत्येक जिम्मेदारी का सुचारु एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन हो सके। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के अंत में आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक सहयोग से कोल्हान ब्ह: रूमुल 2026 का आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बनेगा तथा कोल्हान क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान मिलेगी।

Share This Article