झारोटेफ की जिला स्तरीय बैठक में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु रखा गया दो मिनट का मौन

सरायकेला, 18 जनवरी : झारोटेफ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को N.R. GOVT +2 हाई स्कूल, सरायकेला में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत दुमका जिला के जिला संरक्षक बुलबुल कुमार एवं गुमला जिला के जिला सक्रिय सदस्य अशोक खलखो के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने कहा कि किसी भी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक सदस्य की अहम भूमिका होती है। संगठन की मजबूती आपसी सहयोग और सक्रिय सहभागिता से ही संभव है।
वहीं जिला सचिव जवाहर लाल महतो ने सदस्यों से आह्वान किया कि वे संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ समय पर सदस्यता शुल्क भी जमा करें, क्योंकि किसी भी संगठन के संचालन के लिए फंड की अत्यंत आवश्यकता होती है।
जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पार्वती हेस्सा ने कहा कि झारोटेफ ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो कर्मचारियों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करता है। जिला उपाध्यक्ष बलराम टुडू एवं प्रदीप कुमार मांझी ने प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक वट वृक्ष की तरह संगठन के हर सदस्य के सुख-दुख में साथ निभाते हैं।
बैठक में कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष गणेश पांडे, ईचागढ़ अध्यक्ष सुमन चंद्र हालदार, सचिव सुकुमार महतो, नीमड़ीह अध्यक्ष सुशील कुमार महतो, चांडिल अध्यक्ष नवीन कुमार प्रमाणिक, कुचाई कोषाध्यक्ष जुबेर उमंग, खरसावां से श्रवण महतो, ईचागढ़ से सीमांत हांसदा, मंगल सिंह बेसरा सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में मंगल सिंह बेसरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया।



