पथरिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से जामसोल निवासी फनी कर्मकार का निधन, कुणाल षाड़ंगी के सहयोग से पार्थिव शरीर पहुँचा परिजनों तक

जमशेदपुर/मुसाबनी, 1 अगस्त : मुसाबनी प्रखंड के मेहड़िया पंचायत अंतर्गत जामसोल गांव के निवासी फनी कर्मकार का 22 जुलाई को मध्य प्रदेश के पथरिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से दुखद निधन हो गया था। इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूर्व विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के पहल एवं सहयोग से मृतक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास जामसोल लाया गया, जिससे अंतिम संस्कार स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न किया जा सका।
आज कुणाल षाड़ंगी जी की अगुवाई में झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत फनी कर्मकार के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाक़ात की, संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्री षाड़ंगी के सहयोग से झामुमो की ओर से शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके।
इस अवसर पर झामुमो के कई स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, वरिष्ठ नेता हरिश भगत, मुखिया बसों हांसदा, सोमय टुडू, गणेश टुडू, बीरम मुर्मू, दारा पातर, संजीवन पातर, बसता हांसदा, अमन मुर्मू, वार्ड सदस्य पानमणि बास्के एवं साधुरी मुर्मू शामिल थे।
झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से यह भी मांग की कि ऐसे मामलों में प्रवासी कामगारों की सुरक्षा और आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए।



