विधिक जागरूकता शिविर में दी गई तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

विधिक जागरूकता शिविर में दी गई तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव

नीमडीह, 31 मई : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां विधिकी ओर से नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह पंचायत के तनकोचा में विश्व तम्बाकू निषेद दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने ग्रामीणों को तंबाकू एवं उससे बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं तथा उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

साथ ही नालसा की विभिन्न योजनाओं व सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविर में ग्रमीणों के बीच कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया गया।

इस अवसर पीएलवी स्नेहलता महतो, सुकरंजन कुमार, साधन महतो, अम्बूज गोप, सुरज मुर्मू, सुकुरमनी सोरेन, ठाकूदास माझी, गयाराम माझी, सोनाराम माझी, बाघार माझी, लखीराम माझी, दुर्गा माझी, सुबोध चंद्र सिंह, अशोक सिंह सरदार, बैकुंठ सिंह सरदार आदि उपस्थित थे।

Share This Article