गैस सिलेंडर लीक होने के कारण होटल में लगी आग, कोई हताहत नहीं
चांडिल, 06 अगस्त : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुककोचा में चांडिल – पुरुलिया मार्ग पर यदुवंशी होटल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगने से पूरा होटल जलकर खाक हो गया। आग लगने पर शुरू में धुआं का गुब्बार उड़ने लगा, उसके बाद धूं धुंकर पूरा होटल जल गया।
घटना के बाद स्थानीय होटलों में बैठे लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, सूचना पर चांडिल पुलिस और अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। चांडिल पुलिस ने पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर फटा नहीं है। वहीं, आग लगते ही होटल में मौजूद सभी लोग बाहर निकल पड़े थे, जिससे किसी तरह की हताहत नहीं हुआ।
होटल संचालक ने बताया कि उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।