जमशेदपुर में सनातन सेवा ट्रस्ट का निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ

जमशेदपुर, संवाददाता ,10 अगस्त : सनातन सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा रविवार को संकोसाई रोड नंबर 1, डिमना रोड स्थित कानू भवन में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें शहर के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. फतेह बहादुर, डॉ. ए. पी. सिंह, स्पंद हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रामकुमार, भाजपा नेता नीरज सिंह तथा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य डॉ. राजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्पंद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में मरीजों की जांच व उपचार किया। शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, हड्डी रोग, ईएनटी, न्यूरोलॉजी, दंत रोग, फिजियोथेरेपी तथा त्वचा रोग विशेषज्ञों ने निःशुल्क परामर्श और इलाज प्रदान किया। इसके साथ ही बी.पी., शुगर और अन्य रक्त जांच की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध कराई गई।
शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गईं। वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी सोनू ठाकुर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नि:शुल्क पहुंचाना है, और भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।
शिविर के सफल संचालन में स्पंद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम के साथ ट्रस्ट के स्वयंसेवक डॉ. राजीव कुमार, सोनू ठाकुर, कुसुम पूर्ति, वेद प्रकाश उपाध्याय, सुजीत वर्मा, राहुल कुमार, वीर सिंह, अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी, सागर राय, सतनाम सिंह, बंटी गुप्ता, चंदन उपाध्याय, सुजीत आदित्य, रमेश प्रसाद और कई स्थानीय समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।

सहयोगी समाजसेवकों में भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, झारखंड मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू, साधु साव, हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष बालवीर मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलहिडीह मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिसोदिया, पप्पू सिंह, नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश संयोजक अश्विनी झा, रोहन कुमार और अंकुर पांडेय सहित कई अन्य शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ओर से उपस्थित सभी चिकित्सकों, उनकी टीम और सहयोगी स्वयंसेवकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा स्पंद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन को विशेष योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।



