जिले के चार पंचायत सचिव और आठ प्रखंड समन्वयक का हुआ स्थानांतरण

चांडिल, 22 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय में 18 अगस्त को हुई जिला पंचायत स्थापना समिति में लिए गए निर्णय एवं कार्यतित तथा प्रशासनिक दुष्टिकोण से जिले के चार पंचायत सचिव और कार्यों में पारदर्शिता, सुगमता लाने तथा कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से आठ प्रखंड समन्वयक, पंचायत स्वशासन परिषद का स्थानांतरण किया गया है। उपायुक्त कार्यालय से निर्गत पत्र के अनुसार गम्हरिया प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव उमाकांत कोटवार को चांडिल प्रखंड, राजनगर प्रखंड में पदस्थापित सुधीर शैलेश टोप्पो को चांडिल प्रखंड, ईचागढ़ प्रखंड में पदस्थापित खिलेश्वर भगत को गम्हरिया प्रखंड और कुकडू प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव देवचरण गोप का तबादला राजनगर प्रखंड में किया गया है।
गम्हरिया में पदस्थापित प्रखंड समन्वयक पंचायत स्वशासन परिषद भूपेंद्र महतो को खरसावां प्रखंड में तबादला किया गया है। इसी प्रकार विजय सिंह सरदार को नीमडीह से सरायकेला, पंकज कुम्भकार को कुचाई से राजनगर, रसीकन टोपनो को खरसावां से गम्हरिया, अखिलेश कुमार पांडेय को राजनगर से नीमडीह, रवींद्र नाथ महतो को ईचागढ़ (अतिरिक्त प्रभार कुकडू) से कुवाई, गणेश महतो को सरायकेला से चांडिल और चांडिल प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड समन्वयक पंचायत स्वशासन परिषद मनोरंजन मांझी को इंचागढ़ प्रखंड (अतिरिक्त प्रभार कुकडू) में प्रखंड समन्वयक पंचायत स्वशासन परिषद के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
इस संबंध में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि स्थानांतरित पंचायत सचियों को नवपदस्थापित प्रखंड कार्यालय में योगदान देने हेतु एक सप्ताह के अंदर विरमित करना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित पंचायत सचियों का माह अगस्त 2025 का वेतन नवपदस्थापित प्रखंड कार्यालय से देय होगा। वहीं स्थानांतरित प्रखंड समन्वयक, पंचायत स्वशासन परिषद को नवपदत्त्थापित प्रखंड कार्यालय में योगदान देने हेतु दो दिनों के अंदर विरमित करना सुनिश्चित करेंगे। दो दिनों के अंदर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा विरमित नहीं करने पर संबंधित प्रखंड समन्वयक, पंचायत स्वशासन परिषद स्वतः विरमित समझे जाएगें।


