नीमडीह : अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापामारी, 6 अड्डे ध्वस्त

Manbhum Updates
1 Min Read

नीमडीह, 18 अप्रैल : पश्चिम बंगाल में होने वाले आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग में उत्पाद विभाग द्वारा विधिवत छापामारी अभियान चलाया गया। सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 06 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया।

इसके साथ ही लगभग 1500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 80 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पादों को विधिवत जब्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article