ईचागढ़ में बैल जोड़ी एवं राजनगर में बतख चूजों का हुआ वितरण

Manbhum Updates
1 Min Read

सरायकेला, 18 अप्रैल : जिले के ईचागढ़ एवं राजनगर प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुधन एवं कुक्कुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ईचागढ़ प्रखंड में कृषकों के बीच 08 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण किया गया, जिससे कृषि कार्यों में सहूलियत के साथ उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।
वहीं, राजनगर प्रखंड में 29 यूनिट बतख चूजों का वितरण किया गया, जिससे लाभुकों को कुक्कुट पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय सृजन का अवसर प्राप्त होगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के विविध साधनों को सुदृढ़ करना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना तथा लाभुकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

संबंधित पदाधिकारियों द्वारा लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ उठाने तथा पशुपालन/कुक्कुट पालन से जुड़ी गतिविधियों को सतत रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Share This Article