डिबुडीह केसरगढ़िया में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

डिबुडीह केसरगढ़िया में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

चांडिल, 08 जनवरी : चांडिल प्रखंड अंतर्गत चांडिल डैम के डूब क्षेत्र डिबुडीह व केसरगढ़िया में ठंड से बचाव के उद्देश्य से श्रीराम सनातन समिति चांडिल की ओर से कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत समिति के अध्यक्ष आकाश महतो द्वारा सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर आकाश महतो ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब एवं असहाय परिवारों को राहत पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति आगे भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर करती रहेगी। कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रशांत मंडल, आकाश गोप, बिंदु गोप, सोनू मांझी, उमाशंकर सहित कई सदस्य मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article