इंडोनेशिया से आई कॉल, जमशेदपुर में मचा हड़कंप – कारोबारी देवांग गांधी के बेटे के अपहरण का दावा, 5 करोड़ की फिरौती

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

इंडोनेशिया से आई कॉल, जमशेदपुर में मचा हड़कंप – कारोबारी देवांग गांधी के बेटे के अपहरण का दावा, 5 करोड़ की फिरौती

जमशेदपुर, 15 जनवरी : शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी देवांग गांधी के मोबाइल पर विदेश से आई एक कॉल ने पूरे परिवार को दहला दिया। कॉल करने वाले ने खुद को अपहरणकर्ता बताते हुए उनके पुत्र कैरव गांधी को अगवा करने का दावा किया और 5 करोड़ रुपये की फिरौती न मिलने पर हत्या की धमकी दी।

इंडोनेशिया के कोड वाले नंबर से आए फोन और संदेश में साफ तौर पर रकम की मांग की गई, जिसके बाद परिजनों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। अपहरणकर्ताओं ने कैरव गांधी को स्कॉर्पियो वाहन से अगवा करने का दावा किया है, हालांकि पुलिस इस दावे की पुष्टि के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। जांच के तहत सात टीमों को बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में संभावित ठिकानों पर भेजा गया है। साथ ही साइबर सेल कॉल डिटेल, लोकेशन और तकनीकी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है कि विदेशी नंबर का इस्तेमाल वास्तविक है या किसी सॉफ्टवेयर के जरिए किया गया है।

बिष्टुपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि सुराग तेजी से जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। इस घटना के बाद शहर में भय और चिंता का माहौल है, जबकि लोग पुलिस की कार्रवाई पर टकटकी लगाए हुए हैं।

Share This Article