समर कैंप में हर्षोल्लाह के साथ शामिल हो रहे बच्चे, अतिथि बता रहे अपना अनुभव

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

समर कैंप में हर्षोल्लाह के साथ शामिल हो रहे बच्चे, अतिथि बता रहे अपना अनुभव

जमशेदपुर, 18 मई : जमशेदपुर के एग्रिको स्थित सूर्य मंदिर में एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन द्वारा पूल पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के छठे दिन लगभग 500 बच्चे शामिल हुए। सोमवार को एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन द्वारा सूर्य मंदिर में पूल पार्टी का आयोजन बच्चों के बीच हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। सोमवार को पूल पार्टी में सूर्य मंदिर के अध्यक्ष के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अतिथियों ने कार्यक्रम में बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किया।

एग्रिको सूर्य मंदिर में समर कैंप का आयोजन प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से किया जाता है। कैंप के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन, फिटनेस, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही अभिभावकों के लिए भी यह कैंप आनंद एवं प्रेरणा का माध्यम बनता जा रहा है।

अपनी उत्कृष्ट व्यवस्था, मनोरंजक गतिविधियों एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के कारण यह समर कैंप एग्रीको क्षेत्र में बच्चों एवं अभिभावकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को हेल्थ ड्रिंक एवं पौष्टिक नाश्ता वितरित किया गया। मौके पर प्रेसिडेंट सुरेश चौरसिया, जनरल सेक्रेटरी सनोज सिंह, ट्रेजरर राजा राव एवं अरविंद सिंह, शुक्ला, अमित वर्मा, प्रशांत, गणपत, गणेश, उमाकांत, छोटू आदि सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article