KGBV नीमडीह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित
नीमडीह, 18 मई : सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नीमडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने कानूनी साक्षरता क्लब की छात्राओं के बीच “हमारा कानून, हमारा कर्तव्य” एवं कानूनी जागरूकता पुस्तिका का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध तथा पॉक्सो अधिनियम जैसे विषयों पर जागरूक करते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने सभी छात्राओं से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए एक सजग नागरिक बनने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षिका दीपिका कुमारी सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थे।