……… विज्ञापन ………

नववर्ष के स्वागत में चांडिल के पर्यटन स्थल सैलानियों से रहे गुलजार

चांडिल, 01 जनवरी : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में नववर्ष के स्वागत के मौके पर जश्न और उमंग के साथ श्रद्धा, भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। क्षेत्र में स्थित पर्यटन और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में नववर्ष के स्वागत में दूर-दराज से सैलानियों की भीड़ उमड़ी। लोग साल के पहले दिन का स्वागत कहीं नाच-गाकर ताे कही अपने आराध्यदेव की पूजा-अर्चना कर किया।
नववर्ष के पहले दिन चांडिल व इसके आसपास के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमडी। लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ चांडिल डैम में देखने को मिला। यहां झारखंड के कोने-कोने के अलावा अन्य प्रदेशों से भी लोग नववर्ष के स्वागत में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। चांडिल डैम पहुंचने वाले अपने को प्रकृति के करीब पाकर आनंदित हुए। चांडिल डैम में साल के पहले दिन सुबह से शाम तक नौका विहार करने के लिए सैलानियों की कतार लगी रही.
नये साल के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने अपने आराध्यदेव का दर्शन-पूजन किया। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग जयदा स्थित ऐतिहासिक बुढ़ाबाबा शिव मंदिर और दलमा की चोटी पर स्थित दलमा बाबा मंदिर पहुंचे।. लोगों ने अपने आराध्यदेव का दर्शन-पूजन कर दिन का शुरूआत किया. वहीं जयदा व दलमा पिकनिक स्पॉट पर दोस्तों व परिवारजनों के साथ मनोरंजन कर साल के आगमन का जश्न मनाया। इसके अलावा पालना डैम, सतनाला डैम समेत चांडिल के विभिन्न स्थानों में लोगों ने पिकनिक मनाकर नये साल का स्वागत किया।



