Breaking News : पांच वर्षीय मासूम का शव बरामद, हत्या की आशंका
खूंटी, 14 अगस्त : खूंटी-चाईबासा मुख्य सड़क किनारे मुरहू थाना क्षेत्र के कोलमबदा के पास पुल के नीचे से गुरुवार को लगभग पांच वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बच्चे की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही, घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।




