Breaking News : अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 गिरफ्तार

सरायकेला/चांडिल, 02 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले में अपराधियों की धरपकड़ और वारंटियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में सोमवार देर रात जिलेभर में एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें 16 वांछित अपराधियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में सरायकेला, चांडिल, गम्हरिया, आदित्यपुर, राजनगर और नीमडीह थाना क्षेत्र शामिल रहे। पुलिस टीमों ने हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, नक्सल मामले और संपत्ति से जुड़े मामलों के आरोपियों का सत्यापन भी किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गम्हरिया थाना क्षेत्र से आनंद हांसदा, आदित्यपुर से डॉली परवीन, बिरजु बारजो, मुन्ना श्रीवास्तव और अजय गोप, आरआईटी थाना क्षेत्र से ज्वाला मुखी, सुभाष मिश्रा और धनंजय शुक्ला, राजनगर से आदित्य महाकुड़ और कृष्ण बारी, सरायकेला थाना क्षेत्र से महेंद्र सिंह जामुदा व राजू सरदार, कपाली ओपी क्षेत्र से जम्बो महतो, ईचागढ़ से शंकर महतो व फनीभूषण महतो तथा नीमडीह से पालटन मांझी शामिल हैं।
जिले में देर रात हुई इस व्यापक छापेमारी अभियान से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।



