बिजली व पानी की समस्या को लेकर सरायकेला जिला मुख्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन

Manbhum Updates
1 Min Read

बिजली व पानी की समस्या को लेकर सरायकेला जिला मुख्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन

सरायकेला, 07 मई : भारतीय जनता पार्टी के जिला सरायकेला-खरसवां इकाई द्वारा गुरुवार को जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय का घेराव किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार बिजली, पानी और जनसमस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को छलावा बताते हुए बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों पर सरकार को घेरा।


भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि भाजपा जनता की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठा रही है तथा हर घर नल-जल योजना को झारखंड में सही ढंग से लागू नहीं किया गया। जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने बंद पड़े चापाकलों, जले ट्रांसफार्मरों और पेयजल संकट पर चिंता जताते हुए निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति, बढ़ी बिजली दर वापसी और नल-जल योजना शीघ्र पूरा करने की मांग की। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article