अफीम के खेती से प्रभावित गांवों में चौका थाना की पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान, बांटे बीज

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

अफीम के खेती से प्रभावित गांवों में चौका थाना की पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान, बांटे बीज

चांडिल, 18 नवंबर : सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा वर्तमान फसलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा पिछले फसलीय वर्ष में जिन-जिन जगहों पर अवैध अफीम की खेती की गई थी, उनका सत्यापन किया जा रहा है।

सत्यापन के क्रम में पाया गया कि बहुत से खेतों पर ग्रामीणों के द्वारा अफीम की खेती के स्थान पर दूसरे खेती लगाने के लिए जुताई किया गया है। जिस पर वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देते हुए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो के द्वारा चौका थाना अंतर्गत सबसे सुदूर गांव मुटुदा में उच्चतम गुणवत्ता वाले चना, सरसों, गेहूं एवं मटर के बीज का वितरण किया गया। जिसमें करीब 450 किलोग्राम बीज का वितरण किया गया है।

जिससे कि किसान अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती सब्जियों एवं अनाज की खेती अपने खेतों में कर सके। कार्यक्रम के दौरान करीब 70 से 80 किसान परिवारों को बीच का वितरण किया गया है। सरायकेला खरसावां पुलिस आमजनों से अपील करती है कि अफीम की खेती को पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हुए पारंपरिक सब्जियां एवं अनाजों की खेती को बढ़ावा दें।

Share This Article