आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर, 80 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
आदित्यपुर, 30 सितंबर : स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला आयुष समिति के तत्वावधान में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग के कर्मियों, उनके परिजनों समेत कुल 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी, डॉ. श्वेता सुषमा, डॉ. प्रभा महतो और डॉ. शैलेश कुमार ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर समेत अन्य आवश्यक जांच की गई। जांच के बाद जरूरत के अनुसार लोगों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर का उद्घाटन अधीक्षण अभियंता ए.के. जायसवाल एवं कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर ने किया। इस मौके पर लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक रमानाथ महतो एवं सस्ती महतो ने योग सत्र का आयोजन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास कराए और नियमित योग के महत्व की जानकारी दी।
शिविर के सफल आयोजन में आशा कुमारी, रमा मिंज, संध्या पूर्ति, माधवी पूर्ति एवं मिशेल गुड़िया (सहिया) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



