
चांडिल, 09 अप्रैल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जंगली हाथी किसी ना किसी गांव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। भूख और प्यास मिटाने के लिए हाथी जंगलों से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में घुम रहे हैं। जंगली हाथी अपनी भूख व प्यास मिटाने के साथ ही फसल व मकानों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। जंगली हाथियों से सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की मांग को बार-बार अनसुना किए जाने के बाद ग्राीण अब हताश होकर बैठ गए हैं।
बीती रात एक दंतैल हाथी ने नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। इस दौराल हाथी ने कई मकाने के दरवाजा, मेन गेट, चारदीवारी को नुकसान पहुंचाया और एक खपरेल के मकान को घ्वस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथी ने नीमडीह प्रखंउ के गुंडा में मिलन महतो के खपरैल के मकान को ध्वस्त कर दिया। मकान ध्वस्त होने के कारण मकान के अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचा। हाथी ने मकान को ध्वस्त करने के साथ ही मकान में रखे धान को अपना निवाला बनाया।
इसके साथ ही दंतैल हाथी ने रामनगर के मुदीडीह में निमाई महतो के मेन गेट और चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। वहीं काशीडीह में 5-6 घरों के दरवाजा,वनघर के राधानाथ महतो के दरवाजा, अजय महतो के दरवाजा को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं, हाथी ने ठाकुरदास महतो के घर पर टमाटर को अपना आहार बनाया। अकेले घुम रहे हाथी ने जमकर उत्पात मचाने के बाद पास के जंगल में अपना डेरा जमा लिया है। हाथी के गांव में पहुंचकर उत्पात मचाने के बाद से ही लोग दहशत में हैं।
चांडिल – पुरुलिया मार्ग होगा जाम मुक्त
ओवरब्रिज निर्माण कार्य हुआ तेज



