दिवंगत शिक्षक के परिजनों को सहायक अध्यापक संघ ने दी आर्थिक सहायता

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

दिवंगत शिक्षक के परिजनों को सहायक अध्यापक संघ ने दी आर्थिक सहायता

चांडिल, 21 फरवरी : सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष रंजीत प्रामाणिक के नेतृत्व में चांडिल प्रखंड के मातकमडीह पंचायत अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय पाहिराडीह के दिवंगत सहायक अध्यापक योगेश्वर महतो के असहाय परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संघ की ओर से कुल 52,500 रुपये की सहायता राशि परिजनों को सौंपी गई।

 

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत शिक्षक के योगदान को स्मरण करते हुए शोक व्यक्त किया तथा परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर प्रदेश सदस्य नरोत्तम सिंह मुंडा सहित अपीन कालिंदी, कपिलदेव महतो, चित्तरंजन महतो, अमिय कुमार महतो, विजय टुडू, चूनाराम मांझी, नंदलाल प्रामाणिक, पवन कुमार महतो, सीताराम महतो, तारामनी महतो, होपना मांझी, गुरुपद महतो एवं भीष्मदेव सिंह मुंडा उपस्थित रहे।

 

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करता

Share This Article