आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत खूंटी में हुई सिविल सोसाइटी संगठनों की बैठक

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत खूंटी में हुई सिविल सोसाइटी संगठनों की बैठक

संवाददाता खूंटी, 21 अगस्त : खूंटी जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिले के 26 सिविल सोसाइटी संगठनों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मापदंडों पर विकास की संभावनाओं पर चर्चा करना, चुनौतियों की पहचान करना तथा हस्तक्षेप, समन्वय और अभिसरण के माध्यम से सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाना था। बैठक में शामिल सिविल सोसाइटी संगठनों की ओर से दी जा रही सेवाओं तथा क्षेत्र में सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला के विकास में सिविल सोसाइटी संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संगठनों से अपील की कि वे अपने कार्यों के परिणामों और अनुभवों को जिला प्रशासन के साथ साझा करें ताकि प्रशासनिक सहयोग और सामूहिक प्रयासों से जिले के विकास को और गति मिल सके। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि संगठन अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सक्सेस स्टोरी के रूप में तैयार करें और साझा करें, ताकि अन्य संस्थाएं भी उन प्रयासों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपनाकर आगे बढ़ा सकें।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सिविल सोसाइटी संगठनों द्वारा किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सभी संगठनों को जिले के सर्वांगीण विकास में अपनी सशक्त भूमिका सुनिश्चित करनी होगी।

Share This Article