जमशेदपुर : बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दो अपराधी दबोचे

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर : बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दो अपराधी दबोचे

जमशेदपुर, 21 अगस्त : बागबेड़ा थाना पुलिस ने बीती रात रेलवे हाई स्कूल के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को हथियार के साथ धर दबोचा। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांधी नगर निवासी बादशाह खान और कीताडीह ग्वाला बस्ती के विष्णु सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

छापेमारी के दौरान उनके दो अन्य साथी मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों की पहचान पंकज उर्फ गोलू और पोषो बच्चा, दोनों बागबेड़ा रामनगर निवासी, के रूप में हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चारों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन युवकों के खिलाफ पहले से इलाके में उत्पात और आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं।

थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Share This Article