चौका : हेसाकोचा में अवैध शराब भट्टियों पर छापामारी, 3000 किलो जावा नष्ट, 105 लीटर महुआ शराब जब्त

Manbhum Updates
2 Min Read

चौका : हेसाकोचा में अवैध शराब भट्टियों पर छापामारी, 3000 किलो जावा नष्ट, 105 लीटर महुआ शराब जब्त

चांडिल, 22 सितंबर : आगामी पूजा – पर्वों को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उपायुक्त के निर्देश और उत्पाद अधीक्षक के मार्गदर्शन में सोमवार को चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हेसाकोचा में उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी अभियान चलाया।

इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित तीन चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया, करीब 3000 किलोग्राम जावा को विनष्ट किया गया तथा लगभग 105 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध भट्टी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि आने वाले पर्वों को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब निर्माण और बिक्री की रोकथाम के लिए नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाए जाएंगे और आवश्यकतानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी व बलकर्मी

अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक, उत्पाद, चांडिल अंचल, सौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद, चांडिल अंचल, बरियार हेंब्रम, गृह रक्षक बल, रंजीत कुमार, गृह रक्षक बल अन्य गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे।

Share This Article