ईचागढ़, 26 अप्रैल : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के टिकर स्थित राजवाड़ी में रविवार को कांग्रेस का संगठन सृजन के तहत नवगठित प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी के सदस्यों के साथ प्रखंड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य सह झारखंड प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी डॉ. प्रसाद सिरीवेल्ला और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, यशस्विनी सहाय, सूर्यकांत शुक्ला तथा सुनील सहाय आदि शामिल हुए। उपस्थित सभी नेताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंट को एसएआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के सत्यापन, बूथ प्रबंधन और जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राज बाक्ची सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।