पारगामा में पारंपरिक बलद गोरु काड़ा खुटान प्रतियोगिता का आयोजन, ग्रामीण संस्कृति की दिखी झलक

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

 

सोहराय बंदना के अवसर पर पहली बार भव्य आयोजन, विभिन्न गांवों से पशुपालकों ने लिया हिस्सा – विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

 

कुकड़ू, 12 नवंबर : झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक धरोहर सोहराय बंदना के अवसर पर कुकड़ू प्रखंड के पारगामा गांव में पारंपरिक बलद गोरु काड़ा खुटान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण संस्कृति, पशुपालन परंपरा और लोक उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला।

प्रखंड क्षेत्र में पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार इस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें पारगामा सहित आसपास के विभिन्न गांवों से ग्रामीण अपने पशुओं के साथ शामिल हुए। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी पशुओं के साथ पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह, मुखिया लालू मांझी और उपमुखिया चाइना महतो शामिल हुए।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पशुओं के मालिकों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने सोहराय पर्व की परंपरा को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संदेश दिया।

Share This Article