पोषण माह के तहत गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार संपन्न

Manbhum Updates
1 Min Read

पोषण माह के तहत गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार संपन्न

ईचागढ़, 19 सितंबर : ईचागढ़ प्रखंड परिसर में शुक्रवार को पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाल कर लोगों जागरूक किया गया। प्रभात फेरी के बाद प्रखंड कार्यालय सभागार में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, छह माह के बच्चो का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। कार्यक्रम में सेविका द्वारा अपने अपने लाभार्थियों को लेकर पोषण थाली सजाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा के हाथों से अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम संपन्न किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाया गया तथा पोषण के महत्व और सही पोषण स्वास्थ्य जीवन के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित संयोजिका कृष्ण देवी, ममता कुमारी, मानसी से प्रखंड समन्वयक सलमा मार्डी, मानसी मित्र राकेश मंडल, शिवानी महतो तथा सेविकाएं मौजूद थी।

Share This Article