चांडिल में बुधवार को तीन घंटे बिजली रहेगी गुल, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी की सूचना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल बाजार, अनुमंडल कार्यालय समेत कई क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

चांडिल, 13 अक्टूबर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चांडिल के अंतर्गत बुधवार, 14 अक्टूबर को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी चांडिल-II फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस, पेड़ों की डालियों की छंटाई और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके मद्देनजर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिजली कटौती से चांडिल अनुमंडल कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र, चांडिल बाजार, चांडिल प्रखंड कार्यालय और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। इसके अलावा गौरेंगकोचा, उसमात, चौका, चौलीबासा तथा खूंटी से संबंधित गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता काली नाथ सिंह मुण्डा ने बताया कि फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

Share This Article