स्वर्णरेखा महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को झुमाया

ईचागढ़, 17 सितंबर : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नटराज कला केंद्र चोगा ईचागढ़ सरायकेला खरसावां द्वारा छाता मेला परिसर मातकमडीह, ईचागढ़ में बुधवार को स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया गया। लोक कला का संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कलाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु यह उत्सव नटराज कला केंद्र चोगा के द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है। उत्सव का विधिवत उद्घाटन नयन सिंह मुंडा, मुखिया सोड़ो पंचायत, बनफूल नायक वरिष्ठ लोक कलाकार सिमडेगा, मो दिलदार सचिव जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरायकेला खरसावां, हृदय रंजन महतो, ठाकुर दास महतो और प्रभात कुमार महतो सचिव झारखंड लोक कलाकार संघ के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।




