नीमडीह में अवैध शराब भट्टी के खिलाफ चला अभियान, तीन भट्टी नष्ट

नीमडीह , 14 सितंबर : आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर नीमडीह थाना की पुलिस ने थानांतर्गत अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत नीमडीह थाना पुलिस के द्वारा ग्राम जुगिलोंग के किनारे में स्थित तीन महुवा शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया। अवैध शराब भट्टी में पुलिस द्वारा करीब 300 किलो ग्राम जावा महुवा को नष्ट किया गया।




