अवैध देशी कट्टा एवं गोली के साथ एक गिरफ्तार, एक निरुद्ध

खरसावां, 13 सितंबर : खरसावां थाना की पुलिस ने शनिवार को एक देशी कट्टाा और चार गोली के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिक को निरुद्ध किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि प्लस 2 हाई स्कूल, खरसावां के पास बुलेट पर सवार दो लोग संदिग्ध हालत में किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ घुम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए एक टीम का गठन कर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू किया गया। इस क्रम में जैसे ही पुलिस की टीम प्लस 2 हाई स्कुल, खरसावां पहुंची तब बाईक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस की गाडी देखकर भागने लगे, जिसे पुलिस की टीम दौड़ाकर पकड़ लिया।
पकडे गए व्यक्ति का तलाशी लेने पर राजकिशोर प्रमाणिक नामक युवक के पास से एक देशी कट्टा, चार गोली, एक मोबाईल, एक गमछा एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल को जप्त किया। इस घटना में संलिप्त अभियुक्त राजकिशोर प्रमाणिक को गिरफ्तार एवं एक विद्धि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजकिशोर प्रमाणिक का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके विरुद्ध खरसावां थाना में मामला दर्ज है। छापामारी दल में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, थाना प्रभारी, पुअनि रमन कुमार विश्वकर्मा, आमदा ओपी प्रभारी, पुअनि प्रकाश कुमार, सअनि आनंद कुमार, सअनि नागेश्वर सिंह मुंडा और जवान शामिल थे।



