अफीम की अवैध खेती की संभावना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मानकी मुंडा व जनप्रतिनिधियों संग की बैठक

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अफीम की अवैध खेती की संभावना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मानकी मुंडा व जनप्रतिनिधियों संग की बैठक


सरायकेला, 13 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अफीम की अवैध खेती की संभावना को रोकने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रही है। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए आमजन को जागरूक कर रही है। अभियान के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के नेतृत्व में दलभंगा ओपी परिसर में स्थानीय मानकी मुंडा एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान स्थानीय मानकी मुंडा एवं जनप्रतिनिधियों ने अपना विचार रखे।

वहीं सभी ने अफीम की खेती नहीं करने की शपथ लिया।
बैठक में सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने के प्रोत्साहित किया।

Share This Article