अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए जिले में चलाया जाएगा प्री कल्टीवेशन ड्राइव

सरायकेला, 11 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा वर्तमान फसलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरूआत गुरुवार से हो गई है।




