मिशन सक्षम आंगनवाड़ी के अंतर्गत सरायकेला में “बीएन शिशु घर” का उद्घाटन

सरायकेला, 09 सितंबर : पोषण एवं बाल विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीएन वेलफे़यर फ़ाउंडेशन ने अपने कार्यक्रम ‘बीएन शिशु घर’ के अंतर्गत झारखंड के सरायकेला जिले के पठानमारा और दोबाडीह आंगनबाड़ी केंद्रों का नवीनीकरण किया। यह पहल इम्पैक्ट फाॅर न्यूट्रिशन परियोजना के तत्वावधान में की गई और इसे पोषण अभियान, मिशन सक्षम आंगनबाड़ी तथा नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं ब्लाॅक कार्यक्रम से भी जोड़ा गया है।
इन आंगनबाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने पर मंगलवार को जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। साथ ही उन्होंने पोषण वाटिका में पौधारोपण भी किया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सीडीपीओ सुरुचि एवं सुपरवाइजर सविता सिंहा उपस्थित थे।



