तीन दिनों के अंदर पुलिस ने लूटकांड का किया उदभेदन, हथियार समेत पांच गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

तीन दिनों के अंदर पुलिस ने लूटकांड का किया उदभेदन, हथियार समेत पांच गिरफ्तार

चाईबासा, 04 सितंबर : चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र में स्थित बैंक ऑप बड़ौदा चाईबासा शाखा के सामने से एक सितंबर को हुई लूटकांड का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुथ्तों के पास से कांड में लूटे गये रकम का कुछ हिस्सा (86,500) रुपया नगद, घटना में उपयोग किया गया एक देशी कट्टा, घटना में प्रयोग किए गए 02 मोटरसाईकिल, 02 हेलमेट, 02 मोबाईल फोन एवं पहना हुआ कपड़ा बरामद किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस बयान में बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पोटका, होसाई के रहने वाले 30 वर्षीय लखन जामुदा, चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पोटका के रहने वाले 24 वर्षीय रितिक मुंडा व 21 वर्षीय शिवा सामद, कराईकेला थाना क्षेत्र के डुमरडीहा के रहने वाले 25 वर्षीय साजिश केराई और टोकलो थाना क्षेत्र के डोबासाई के रहने वाले 24 वर्षीय बिरसा मुंडा शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार 01 सितंबर को सुबह 10.20 बजे चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, चाईबासा शाखा के सामने आईबीपी पेट्रोल पंप कर्मी से एक काले रंग के बैग में रखे पांच लाख रुपये अज्ञात अपराधकर्मियों ने हमला कर देशी कट्टा का भय दिखाकर लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने सदर थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। कांड के त्वरित उदभेदन के लिए पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, चाईबासा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया था।

छापामारी दल में थाना प्रभारी सदर, थाना प्रभारी मुफ्फसील, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर अनुसंधान करते हुए तीन दिनों के अंदर घटना में शामिल मुख्य 05 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि इनमें दो अपराधियों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त बिरसा मुंडा के खिलाफ खरसावां थाना के आमदा ओपी और कुचाई थाना में मामला दर्ज है। वहीं अभियुक्त लखन जामुदा वर्ष 2018 में तांबा चोरी के केस में चक्रधरपुर रेल थाना से जेल जा चुका है।

Share This Article