जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में आयोजित रोजगार मेला में 206 अभ्यार्थी शॉर्टलिस्टेड 

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में आयोजित रोजगार मेला में 206 अभ्यार्थी शॉर्टलिस्टेड 

सरायकेला, 01 सितंबर : जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में नियोजनालय परिसर में सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में कुल 206 अभ्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि रोजगार मेला में रामकृष्ण फोर्जिंगस लिमिटेड, श्याम स्टील, मयंक इंटरप्राइजेज, यूनाइटेड एयर एक्सप्रेस, प्रधान कंस्ट्रक्शन, एलआईसी ऑफ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड़, टाटा वोल्टास एवं बीएन महिंद्रा ट्रैक्टर्स सहित कुल 13 संस्थान शामिल हुए।

इन संस्थानों के अधिकारियों द्वारा एचएमसी ऑपरेटर, विएमसी ऑपरेटर, रोबोट ऑटोमेशन इंजीनियर, फोर्जिंग क्वालिटी असिस्टेंट, वेल्डर, हाउस कीपर, सिक्योरिटी गार्ड, ड्रिल ऑपरेटर, ग्राइंडिंग एन्ड मिलिंग ऑपरेटर, गैस कटर, क्रेन ऑपरेटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, हैवी व्हीकल ड्राइवर, स्टोर कीपर, एसी तकनीशियन, सर्विस मैकेनिक, सेल्स मैनेजर, टेली कॉलर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्त करने हेतु 206 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। सभी को सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर में नियुक्त किया जाना है।

उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के सभी व्यक्तियों से आह्वान किया कि भविष्य में भी रोजगार मेला एवं भर्ती शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है। रोजगार मेला में वाईपी रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के कर्मी सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार व अन्य और संबंधित संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित थे।

Share This Article