कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर की सुविधा देने की मांग

चांडिल, 01 सितंबर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन एआईडीएसओ सिंहभूम कॉलेज चांडिल कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर की सुविधा देने के संबंध में प्राचार्य के अनुपस्थिति में प्रभारी जेके सिंह को मांग पत्र सौंपा गया।
मांग पत्र के द्वारा कॉलेज कमेटी के कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो ने कहा कि अभी सेमेस्टर 3 का नामांकन चल रहा है। कॉलेज में बैंक काउंटर नहीं होने के कारण छात्रों को तीन किलोमीटर दूर नीमडीह शाखा में पैसा जमा करने जाना पड़ता है। बैंक में उपभोक्ताओं की बहुत अधिक भीड़ रहने के कारण विद्यार्थियों का काम बहुत देर से होता है। जाने आने में अतिरिक्त समय एवं पैसा लग जाता है। जिसकी सहूलियत के लिए कॉलेज में इस वक्त एक बैंक का काउंटर होना जरूरी है। मांग पत्र सौंपने वालों में सत्यजीत प्रमाणिक, सौरव लाहा, पिंटू, अंकिता कुमार, रेखा महतो आदि मौजूद थे। इसकी जानकारी प्रभात कुमार महतो ने दी।



