चांडिल : एनएच पर सड़क हादसा, बाइक सवार अनिल महतो गंभीर, पैर टूटा

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल : एनएच पर सड़क हादसा, बाइक सवार अनिल महतो गंभीर, पैर टूटा

चांडिल, 01 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित कांदरबेड़ा में एचपी पेट्रोल पंप के पास आज सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान पटमदा के हलुदबनी निवासी अनिल महतो के रूप में हुई है। हादसे में उनका बायां पैर टूट गया है।

जानकारी के मुताबिक, अनिल महतो अपने गांव से फदलोगोड़ा-काली मंदिर मार्ग होते हुए कांदरबेड़ा होकर गम्हरिया – शांति नगर मुर्गा बेचने जा रहे थे। उनके साथ मोटरसाइकिल पर थैले में दो देशी मुर्गे भी थे। इसी दौरान कांदरबेड़ा पेट्रोल पंप के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा एमजीएम अस्पताल भेजा गया। हालांकि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद एंबुलेंस पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हादसा और गंभीर होता तो देरी के कारण घायल की जान भी जा सकती थी।

Share This Article