बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर, 180 लोगों ने किया रक्तदान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर, 180 लोगों ने किया रक्तदान

बहरागोड़ा, 29 अगस्त : बहरागोड़ा के जयप्रकाश नारायण भवन में शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसायटी एवं महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

शिविर में कुल 180 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक होता है। उन्होंने इस तरह के सामाजिक आयोजनों को समाजहित में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। आयोजकों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

शिविर की सफलता में महिला कल्याण समिति की सदस्य उषा रानी बेरा, इला पाल, शामली बेरा, उषा श्यामल समेत कई कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। वहीं, सहयोगियों में डॉ. बिनी षाड़ंगी, रंजीत कुमार बाला, स्नेहांशु (मिंटू) पाल, निर्मल दुबे, सागिर हुसैन, विनय कुमार घोष, हुकुम महतो, सुदीप पटनायक, चंडी चरण साहू सहित कई लोग शामिल हुए।

स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Share This Article