सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा, आजसू ने की निष्पक्ष जाँच की माँग

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा, आजसू ने की निष्पक्ष जाँच की माँग

रांची, 28 अगस्त : सूर्या हांसदा के कथित एनकाउंटर का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली पहुँच गया है। आयोग ने आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता द्वारा दिए गए विस्तृत आवेदन पर केस संख्या 1031/34/9/2025 दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

आजसू पार्टी ने घटना के बाद 10 दिनों तक तथ्यों को एकत्र कर 21 अगस्त को आयोग को शिकायत सौंपी थी। संजय मेहता ने कहा कि सूर्या हांसदा मुख्यधारा से जुड़े चार बार चुनाव लड़ चुके नेता थे और किसी भी मामले में फरार घोषित नहीं थे। कथित पुलिस एनकाउंटर ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में आदिवासियों पर फर्जी मुकदमों और एनकाउंटर के जरिए दमन हो रहा है। मेहता ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा करने की मांग की। साथ ही कहा कि पुलिस न्यायालय नहीं है, उसका कार्य अनुसंधान करना है।

आजसू ने साफ किया कि वह सच और न्याय की लड़ाई में पीड़ित पक्ष के साथ खड़ी रहेगी।

Share This Article